फार्म जमा करने के लिए उमड़ी छात्र-छात्राओं की भीड़
बड़ौत (बागपत)। नगर के डिग्री कालेजों मेें सोमवार को फार्म जमा करने को लेकर छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देर शाम तक छात्र नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई कटऑफ देखने में लगे रहे।
बता दें कि दो दिन पूर्व विवि ने पहली कटऑफ जारी की थी। रविवार को अवकाश के चलते अधिकांश कालेज बंद रहे। सोमवार को जैसे ही कालेज खुले, वैसे ही दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज, जेवी डिग्री कॉलेज, जैन स्थानकवासी गल्र्स डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ जमा हो गई। देर शाम तक छात्र नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई कटआफ देखते रहे। छात्रों का कहना है कि कटऑफ के बाद कालेज में ओपन दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। उन्हें इसकी तिथि आगामी 30 जून तक बढ़ाने की मांग की ताकि सभी बच्चों का दाखिला हो सके। जब इस संबंध में कॉलेज प्राचार्य डा0 वीरेन्द्र सिंह से बातचीत की गयी तो उनका कहना था कि छात्रों को अधिक से अधिक सुविधाएं दिलाएं जाने का प्रयास किया जा रहा है।