फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़का के ग्रामीणों का विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। ट्रांसफार्मर में तेल की कमी की सूचना दिए जाने के बावजूद कार्रवाई न होने से क्षुब्ध बड़का गांव के ग्रामीणों ने रविवार को गांव मेें एकत्रित होकर अधिशासी अभियंता द्वितीय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि अधिशासी अभियंता उपभोक्ताओं की शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन

रविवार को काफी संख्या में ग्रामीण हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मधु सूदन शास्त्री व स्वदेशी जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मनु तिवारी के संयुक्त नेतृत्व में गांव में एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मधु सूदन शास्त्री ने कहा कि उनके गांव की पट्टी कनकटा में 250 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जो पहले से ही ओवरलोड चल रहा है, पिछले दो माह से ट्रांसफार्मर में तेल की भारी कमी है, जिस कारण ट्रांसफार्मर कभी भी फूंक सकता है, लेकिन शिकायत करने के बावजूद भी अधिशासी अभियंता द्वितीय सुधाकर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यदि ट्रांसफार्मर फूंक जाता है तो इसमें उपभोक्ताओं को परेशानी होगी ही, साथ मेें निगम को भी लाखों का नुकसान पहुंचेगा। उधर अधिशासी अभियंता द्वितीय से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। प्रदर्शन में अक्षय चौहान, राजबीर, सुक्रपाल, हरवीर, मामचंद, सुरेश, आजाद, पल्ले राम, दीपू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें