बामनौली गांव में एक माह से बेसहारा गोवंशीय पशु बीमार पड़ा हुआ है। ग्रामीणों के शिकायत करने के बाद भी पशु चिकित्सक इलाज करने नहीं पहुंचे। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
बामनौली गांव निवासी हेमंत कुमार एडवोकेट ने बताया कि उनके घर के पास रास्ते पर एक माह से बेसहारा गोवंशीय पशु बीमार पड़ा हुआ है। उन्होंने पशु चिकित्सक को जानकारी दी, लेकिन गाय का इलाज करने कोई नहीं आया। ग्रामीण उसके लिए चारा रख देते हैं। सूचना देने के बाद भी पशु चिकित्सक बीमार गाय की कोई सुध नहीं ले रहे हैं। ग्रामीणों में पशु चिकित्सक के खिलाफ रोष व्याप्त है। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर पशु चिकित्सक को गांव में भेजकर बेसहारा गांव गाय का इलाज कराने की मांग की।