फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कैंप आज, जरूर करें महादान

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। विश्व रक्तदान दिवस पर शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अग्रवाल मंडी टटीरी में रक्तदान कैंप का आयोजन किया जाएगा। डीएम पवन कुमार कैंप का उद्घाटन करेंगे। विभिन्न संगठनों ने भी जन जागरूकता अभियान चलाया और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अग्रवाल मंडी टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान कैंप का आयोजन होगा। लायंस क्लब अग्रवाल मंडी डिस्ट्रिक्ट 321 सी 1 और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कैंप का आयोजन सुबह नौ बजे से किया जाएगा। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनुराग वार्ष्णेय का कहना है कि रक्तदान करने वाला व्यक्ति स्वस्थ रहता है। कैंसर जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। रक्तदान से ब्लड प्रेशर सही रहता है और रक्तदान करने से किसी तरह का नुकसान नहीं है। लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी के मुख्य संयोजक लायन अभिमन्यु गुप्ता ने लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान पुण्य कार्य है, इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। सभी लोगों को रक्तदान के कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। इसमें मुख्य अतिथि डीएम पवन कुमार, विशिष्ट अतिथि एसपी शैलेश कुमार पांडेय और सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा होंगी। लायंस क्लब के पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. राम कुमार गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक भटनागर भी विशिष्ट अतिथि होंगे।

इन संगठनों ने चलाया जागरूकता अभियान
अग्रवाल मंडी टटीरी। अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन, इंटरनेशनल गुडविल सोसाइटी के अलावा अहिंसा सेवा ट्रस्ट खट्टा प्रह्लादपुर ने विश्व रक्तदान दिवस पर अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। गांव में संगठन ने मीटिंग बुलाई और कहा कि ग्रामीणों को अभियान में सहयोग करना चाहिए। अध्यक्ष राकेश जैन और रणवीर चौधरी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता है। लवकुश, दीपक जैन, मयंक, विकास रावत, कर्ण, कंवर पाल, प्रवेश, दिनेश, वंदना, प्रीति, सारिका, वासुदेव, गोपाल मौजूद रहे। जयभारत माता जन कल्याण सेवा ट्रस्ट की सचिव शबनम त्यागी ने नौरोजपुर गुर्जर गांव में महिलाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। युवा शक्ति किसान क्लब सरूरपुर कला के अध्यक्ष सुभाष नैन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से आह्वान किया कि वह रक्तदान जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें