फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनौरा में बिजली न आने से 300 परिवार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। धनौरा सिल्वर नगर में 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर फूंक जाने के कारण करीब 300 परिवार परेशान हैं। पशुओं को पानी पिलाने के लिए उन्हें खेतों में जाना पड़ता है और स्वयं पानी पीने के लिये भी उन्हें दूर दराज से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है। लेकिन अब तक विद्युत निगम से कोई राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

गांव में बुधवार को 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर फुंक गया था। इसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस स्थिति में बिजली के साथ ही पेयजल संकट भी गहरा गया है। इस ट्रंासफार्मर से 300 उपभोक्ता जुड़े हैं। इसके चलते पशुओं का चारा भी नहीं काटा जा रहा है और पशुओं को पानी पिलाने के लिये खेतों में जाना पड़ रहा है। ग्रामीण रवि, लाल्ला, मोहित और सचिन का कहना है कि कई बार अधिकारियों को भी अवगत कराया गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें