बड़ौत (बागपत)।
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष दरवेश यादव एडवोकेट की हत्या पर रवेन्यु बार एसोसिएशन बड़ौत की शोकसभा हुई। इसमें उनकी हत्या पर दु:ख व्यक्त कर तहसील में मौन जुलूस निकाला।
बार अध्यक्ष धर्मवीर सिंह तोमर की अध्यक्षता और महामंत्री दीपक राठी के संचालन में हुई शोकसभा में कार्य से विरक्त करने का निर्णय लिया और तहसील में मौन जुलूस निकाल कर यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष की हत्या पर दुख व्यक्त किया। वकीलों के कार्य से विरक्त होने से लोगों परेशानी उठानी पड़ी। इसमें यशवीर सिंह, विरेंद्र चौहान, विरेंद्र शर्मा, शौकिंद्र राणा, संजीव, तेजवीर, अशोक कुमार, आनंद पाल, वेदपाल पंवार, दिनेश मान, धिनेंद्र जैन, राकेश, ब्रहम पाल, ईश्वर सिंह रविंद्र राठी, कुलदीप सिंह, सुरेंद्र तोमर, विजय सिंह, विकास एडवोकेट मलकपुर आदि रहे।