बागपत। शामली में मीडियाकर्मी की पिटाई से नाराज बागपत के पत्रकारों से एडीएम अनिल कुमार मिश्रा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम दिए ज्ञापन में आरोपी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किए जाने और पत्रकारों की सुरक्षा की मांग रखी गई।
बुधवार को उपजा के नेतृत्व में पत्रकारों ने एडीएम को ज्ञापन देते हुए कहा कि शामली के अलावा उत्तर प्रदेश में पत्रकारों के साथ मारपीट के साथ-साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। पत्रकारों की सुरक्षा के इंतजाम होने चाहिए। उपजा के जिलाध्यक्ष अमित पंवार, जिला महामंत्री रोजूद्दीन त्यागी, देवेन्द्र चौहान, प्रदीप राघव, दीपक गुप्ता, कुलदीप पंडित, मुकेश कुमार, निशांत भारद्वाज, कपिल कुमार, प्रदीप यादव मौजूद रहे। इलेक्ट्रिॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने भी एडीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अनवर बैग, शहजाद राव, मनुदेव, हैदर मलिक, दुष्यंत त्यागी, विकास शर्मा मौजूद रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी में राजनैतिक, समाजिक संगठनों ने शामली में पत्रकार की मारपीट के विरोध में जीआरपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की। इस मौके पर मुकेश रुहेला, विजय मान, अनिल, कृष्ण कुमार, पवन ठेकेदार, भाकियू के नगर अध्यक्ष हिम्मत सिंह, ठाकुर तेजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
शामली में पत्रकार के उत्पीड़न के विरोध में दिया धरना
बड़ौत (बागपत) ।
जीआरपी पुलिस के शामली में पत्रकार को गिरफ्तार करने पर उप्र जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने बड़ौत तहसील में धरना दिया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
बुधवार को पत्रकार तहसील में पहुंचे और धरना दिया। इसमें पत्रकारों ने कहा वर्तमान समय में पत्रकारों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। इसी कड़ी में पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया, नोएडा में इशिका सिंह समेत दो पत्रकारों और शामली में पत्रकार अमित शर्मा की गिरफ्तारी असहनीय और निंदनीय है। बाद में पत्रकारों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार प्रदीप कुमार को सौंपा और शामली के पत्रकार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की जांच कराने की मांग की। इसमें डॉ. जेपी त्यागी, मनोज उज्जवल, विश्व बंधु शास्त्री, नरेश तोमर, गौरव तोमर, अमित सैनी, देव तोमर, विवेक कौशिक, अनिल शर्मा, अरुण राठी, बिजेंद्र राणा, संदीप कुमार, रविंद्र चौहान, आरिफ मलिक, राजू भारद्वाज, प्रमोद पंवार, संदीप, अंजू चौधरी, जितेंद्र शर्मा आदि रहे।