फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोघट की बोर्ड बैठक में 62 लाख के प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। नगर पंचायत दोघट कार्यालय पर बुधवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया। इसमें 62 लाख रुपये की अनुमानित लागत के पेयजल एवं सफाई व्यवस्था समेत सात प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत दोघट कार्यालय पर बुधवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया। नगर पंचायत अध्यक्षा बबीता चौधरी की अध्यक्षता में सात प्रस्तावों को पास कराया, इसमें गत बैठक की कार्रवाई की पुष्टि कराई। नगर में सफाई कार्य, नगर की पेयजल व्यवस्था में खराब पड़े हैंडपंपों को रिबोर कराना, नए लगवाना, नगर की सफाई एवं कीटनाशक दवाओं का समय-समय पर छिड़काव कराना, वर्षा ऋतु में नगर में जलभराव की समस्या उत्पन्न होने वाले क्षेत्रों की जलनिकासी की पूर्ण व्यवस्था सुचारु कराया जाना, वित्तीय वर्ष 2019-20 में राज्य वित्त आयोग, अन्य मदों से प्राप्त होने वाली धनराशि से कराने वाले विकास कार्य, जनहित के विकास कार्य तथा सड़क जल निकासी, मार्ग प्रकाश, पेयजल आदि कार्यों का प्रस्ताव पास कराया। मार्गों की प्रकाश व्यवस्था आधुनिक कराई जाएगी, इसमें 62 लाख अनुमानित लागत व्यय होने का अनुमान है। बैठक का संचालन वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार ने किया। इसमें कंप्यूटर आपरेटर दीपक सोलंकी के अलावा अमित पंवार, सतीश कुमार, रतन सिंह, इरफान, बिजेंद्र, शाकिर, मुकात अली, संजीव कुमार आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें