फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को फल और शीतल पेय पदार्थ बांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्वर्गीय सूरत सिंह मेमोरियल ट्रस्ट ने जिला अस्पताल में मरीजों को शीतल पेय पदार्थ और फलों का वितरण किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ बीएलएस कुशवाहा ने कहा कि संस्था का प्रयास सराहनीय है। मरीजों को इस तरह के प्रयास से लाभ होगा।
विज्ञापन

बुधवार को संस्था के चेयरमैन एडवोकेट जसपाल सिंह राणा ने अपनी मां स्वर्गीय शिमला देवी की पुण्यतिथि पर शीतल पेय पदार्थों का वितरण किया। जिला अस्पताल में तीमारदारों और मरीजों को फल और पेय पदार्थों का वितरण किया । सीएसएस डॉ. बीएलएस कुशवाह, डॉ. अशोक लाटियान, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतेंद्र खोखर, महामंत्री आजाद धामा, देवेंद्र आर्य एडवोकेट, देवेंद्र सिंह धामा, लोकेंद्र सिंह, मईनुद्दीन, मोनू शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें