बड़ौत (बागपत)। चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट, छपरौली रोड, बड़ौत को स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ का नियमित पाठ्यक्रम का अधिकृत सेंटर बनाया।
कालेज निदेशक डॉ. संजीव आर्य ने बताया कि एकेडमी को सत्र 2019 के लिए विश्वविद्यालय ने अधिकृत किया। विश्वविद्यालय के असिस्टेंट डायरेक्टर तरुण कुमार ने अधिकृत प्रमाणपत्र जारी करते हुए कहा है कि विश्वविद्यालय के नियमानुसार नियमित पाठ्यक्रम में प्रवेश होंगे और बड़ौत से मेरठ के लिए ट्रांसपोर्ट फैसिलिटी भी उपलब्ध कराई जाएगी। छात्र-छात्राओं को प्रवेश संबंधी समस्त जानकारी और फीस जमा कराने की सुविधा संस्थान में उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम का संचालन बिजेंद्र सिंह सारण ने किया। कार्यक्रम में डॉ. अशोक कुमार, डॉ. जावेद अली, श्वेता राठी, राहुल सिंह, हरि प्रकाश पवार, भीम सिंह, अनुज पवार आदि मौजूद रहे।