बागपत। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्रा ने बताया कि जिले में चल रहे 105 बिना मान्यता के स्कूलों पर छापेमारी कर एक लाख का नोटिस जारी किया। इनके खिलाफ आरसी की कार्रवाई होगी।
प्राइवेट स्कूलों पर बेसिक शिक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ऐसे 105 विद्यालयों का चिन्हित किया है जो बिना मान्यता के चल रहे हैं। विभाग की ओर से पहले नोटिस जारी कर स्कूल बंद करने के चेतावनी दी , लेकिन स्कूल बंद नहीं किए। इसके बाद सभी को एक लाख रुपये का नोटिस जारी किया। अब बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूलों के खिलाफ आरसी जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ऐसे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य खराब रहता है, क्योंकि मान्यता के आधार पर ही बच्चों की शिक्षा निर्धारित होती है।