फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)।
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बड़ागांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली में सीमेंट से लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक भाग गया।
काशीपुर के गांव कचनाल गाजी निवासी बलविंद्र (35) पुत्र रतन लाल ट्रैक्टर-ट्राली चालक है। रविवार की रात में वह ट्रैक्टर-ट्राली में हरियाणा से फैक्टरी से पशु डेयरी के लिए जो का भूसा लेकर गाजियाबाद जा रहा था। रात्रि दो बजे के लगभग जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर खेकड़ा थाना क्षेत्र के बड़ागांव के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार सीमेंट से लदे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक प्रमेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी। सीओ ट्रैफिक दिलीप सिंह ने बताया कि रात्रि में दो बजे के लगभग दुर्घटना हुई है। ट्रक चालक को नींद की झपकी लगने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। ट्रैक्टर चालक के शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सप्रेस-वे पर दौड़ रहे प्रतिबंधित वाहन
चांदीनगर। एक्सप्रेस-वे पर प्रतिबंधित वाहन दौड़ रहे हैं। ट्रैक्टर, बाइक प्रतिबंधित है, लेकिन यह वाहन एक्सप्रेस-वे पर दौड़ रहे हैं। एक्सप्रेस-वे पर ओवर लोड वाहन भी चल रहे हैं। ओवर लोड वाहनों पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें