बागपत। खेकड़ा निवासी महिला निशा त्यागी अपने परिवार के साथ कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गई। साथ ही कहा यदि जल्द उसे न्याय नहीं मिला तो भूख हड़ताल शुरू कर देगी, यदि फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो आत्मदाह करने को मजबूर हो जाएगी।
कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के सामने खेकड़ा निवासी निशा त्यागी अपने पक्ष के लोगों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गई। उसने बताया कि खेकड़ा में किराए की दुकान कर उसमें कपड़े का काम कर रखा था। इसका समय पर किराया दिया जा रहा था। कुछ दिन पहले दुकान मालिक ने जबरन ताला तोड़कर कपड़े और फर्नीचर चोरी कर लिया। उसके पति ललित ने खेकड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। परिवार के साथ अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया। निशा त्यागी ने कहा यदि उसे जल्द न्याय नहीं मिला तो उसके खिलाफ भूख हड़ताल शुरू कर देगी। इसके बाद भी न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह करने को मजबूर हो जाएगी। इसमें ललित, यति त्यागी, रामशेर, मांगेराम, बिजेंद्र, मुकेश, मुस्तकीम, तनवीर, अनीता और शमीम मौजूद रहे।