फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में बच्ची की हत्या पर रोष जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दयानंद बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल बावली रोड पर सीनियर सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में अलीगढ़ के टप्पल कस्बे में ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या पर रोष प्रकट किया गया। मांग की गई कि ऐसी घटनाओं पर तुरंत रोक लगाई जाये और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन

बैठक में शुलभ शौचालय न होने, सड़कों पर चौराहों पर खुले में कूड़े के ढेरों से फैलने वाली बीमारियों के प्रति सदस्यों ने रोष व्यक्त करते हुये चेयरमैन से मांग की कि इन समस्याओं का अति शीघ्र निदान कराया जाए। बैठक में 10 जून से 9 जुलाई तक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में लोकसभा चुनाव एवं सेना भर्ती को सकुशल कराने की डीएम व एसपी की सराहना की गई और निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही समारोह आयोजित कर दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। अध्यक्षता डॉ. ओमवीर सिंह और संचालन मांगेलाल जैन ने किया। बैठक में मित्रमुनि, सत्यपाल पथौलिया, मो. उमर, यामीन, ओमपाल राठी, चरण सिंह मलिक, राजकुमार रुहेला, राजवीर सिंह, सोमपाल तोमर, ईशाक खां, उमर जान, प्रीतम सिंह वर्मा, मांगेराम चौधरी, हरवीर सिंह, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें