फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता मल्टीपल अवार्ड से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। लायंस क्लब अग्रवाल मंडी डिस्ट्रिक्ट 321 सी-1 के वरिष्ठ सदस्य एवं समाजसेवी लायन अभिमन्यु गुप्ता को अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत मल्टीपल 321 में सर्वाधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने के लिए मल्टीपल अवार्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन

मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन लायन पारस अग्रवाल ने सर्वश्रेष्ठ सम्मान से इंटरनेशनल डायरेक्टर जेबी सिंह को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन लायंस भवन कवि नगर गाजियाबाद में हुआ। डिस्ट्रिक गवर्नर लायन विनय मित्तल एवं डिस्ट्रिक गवर्नर 19-20 लायन संजीव अग्रवाल, वाइस डिस्ट्रिक गवर्नर लायन गौरव गर्ग ने लायन अभिमन्यु गुप्ता, क्लब के अध्यक्ष लायन प्रवीण गुप्ता, डिप्टी डिस्ट्रिक गवर्नर पंकज गुप्ता, संदीप अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ डिस्ट्रिक विजन चेयरमैन, सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष एवं सर्वश्रेष्ठ हाई स्कोप मशीन चेयरमैन एवं सर्वश्रेष्ठ क्लब के सम्मान से सम्मानित किया। मंडल के डेढ़ सौ से ज्यादा क्लबों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अभिनंदन किया। लायन अभिमन्यु गुप्ता को पूर्व मंडल अध्यक्ष लायन कुंज बिहारी अग्रवाल, लायन अरुण मित्तल, लायन सुनील निगम, आलोक भटनागर, लायन विनोद शर्मा, अरविंद संगल ने बधाई दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें