फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली समस्याओं पर फूटा गुस्सा, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत) ।
विज्ञापन

बिजली समस्या को लेकर रविवार को नगरवासियों ने छपरौली चुंगी पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया और अघोषित विद्युत कटौती पर नाराजगी जताकर नियमित रूप से शेडयूल के मुताबिक सप्लाई देने की मांग की।
विज्ञापन

नगरवासियों ने कहा वर्तमान समय में नगर और क्षेत्र मेें जैन समाज के धार्मिक कार्यक्रम चल रहे हैं, लेकिन उन्हें नाममात्र ही विद्युत सप्लाई मिल रही है। इससे जैन समाज के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कम मिलने से अन्य वर्ग के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऊपर से भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। आरोप लगाया कि एक्सईएन प्रथम कार्यालय में तैनात अधिकांश कर्मचारी सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचते। इससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने जैन समाज के चलते रहे धार्मिक आयोजन व भीषण गर्मी को देखकर नगर में 24 घंटे सप्लाई देने की मांग की। इस मौके पर कपिल तोमर, नितिन, सचिन वत्स, सागर, सुमित, पुनीत, अमरदीप, सुनील, प्रवेंद्र, धन सिंह, सुभाष, संजीव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें