खेकड़ा (बागपत)।
कृषि विज्ञान केंद्र में मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित किसान पाठशाला में किसानों ने लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो कान्फ्रेंस के द्वारा कम लागत में अधिक उत्पादन वाली फसल संबंधी जानकारी प्राप्त की।
शहर में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसान पाठशाला में लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो कान्फ्रेंस कर किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली फसलों के बारे में बताया। कार्यक्रम में मौजूद जिलाधिकारी पवन कुमार ने किसानों को बताया कि किसान भाई अधिक से अधिक संख्या में कम लागत मे अधिक मुनाफा देने वाली फसल उगाए। जिससे किसानों को दोगुना मुनाफा हो सके। मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल ने किसानों को बताया कि किसान पाठशाला के द्वारा किसानों को नई नई तकनीक तथा विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी मिलेगी। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने किसानों को जैविक खेती, उर्वरकों की पहचान की जानकारी दी। इसमें भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप पाल, जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, डॉ. भूपेंद्र कुमार, विक्रम सिंह, उपेंद्र कुमार, शैलेंद्र चौधरी, अजीत गिरी, अनुज कुमार आदि ने भी किसानों को फसल संबंधी जानकारी दी। इसमें किसान श्याम सिंह, प्रमोद विरेंद्र सिंह, आनंद कुमार, योगेश कुमार, धूम सिंह, हरबीर, रामप्रसाद, अशोक कुमार, नरेंद्र, चंद्रपाल, देवेंद्र, राजबीर आदि किसान मौजूद रहे।