खेकड़ा (बागपत)।
गर्मी ने विकराल रूप धारण कर रखा है। गर्मी के चलते शहर में विभिन्न स्थानों पर समाज सेवियों ने मीठे शीतल शर्बत की प्याऊ लगाकर लोगों को पानी पिलाया। शहर के मुख्य बाजार स्थित मुंशी मार्केट, पांडव पुलिया आदि स्थानों पर रविवार को हिंदू मुस्लिम समाज सेवियों एवं दुकानदारों ने मिलकर मीठे शीतल शर्बत की प्याऊ लगाकर राहगीरों को मीठा शर्बत पिलाया और भगवान से बारिश की कामना की। दिन भर राहगीरों ने मीठा शर्बत पीकर अपनी प्यास बुझाई। इस दौरान राज कुमार जैन, विक्की जैन, निक्की जैन, विष्णु गुप्ता, सुरेश कुमार, संजय कुमार, अनिल शर्मा, कृष्णपाल, शाजिद, आकिल, अमित, मुकेश, राजीव, अनीश, राजेश आदि रहे।
दोघट। कस्बे में मुस्लिम समाज के लोगों ने मीठे शर्बत का प्याऊ लगाया। इस मौके पर अब्बास चौधरी, आशु, हारुण, तराबूद्दीन, दाऊद, कासिम, इरफान, नदीम, रियाज, इमरान, शादाब, आसिफ आदि मौजूद रहे। दाहा बरनावा मार्ग पर पलड़ी, संतनगर मोड़, दाहा में राहगीरों को ठंडा मीठा शर्बत पिलाया। इसके अलावा पुसार-बरनावा मार्ग पर मांगरौली, बेगमाबाद गढ़ी तथा बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर भड़ल, बामनौली, पुसार आदि स्थानों पर राहगीरों को शर्बत पिलाया गया। इस मौके पर नीरज कुमार, प्रवीण कुमार, गौरव, संदीप तोमर, अरविंद, सोनू आदि मौजूद रहे।