फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार साल की बच्ची को सांप ने डंसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कांधला में ईंट भट्ठे पर कार्य कर रहे पुसार गांव के परिवार की साढ़े चार वर्षीय बच्ची को सांप ने डंस लिया। बच्ची की कुछ समय बाद ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुसार गांव निवासी ओमवीर परिवार के साथ शामली जनपद के कांधला में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। शनिवार की शाम ओमवीर की साढ़े चार साल की बेटी मनीषा कमरे में अपना दुपट्टा लेने गई। उसने खूंटी से दुपट्टे को खींचकर अपने सिर पर रखा तो उसमें सांप लिपटा हुआ था। सांप ने मनीषा को काट लिया। मनीषा की चीख सुनकर परिजन आए तो सांप को वहां से बाहर निकलते देखा। इसके बाद मनीषा को इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले गए लेकिन मनीषा ने कुछ समय बाद ही दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन शव को लेकर गांव पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें