फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रंछाड़ विद्युत उप केंद्र में तालाबंदी कर धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। रविवार को ग्रामीणों ने रंछाड़ विद्युत उपकेंद्र में तालाबंदी कर हंगामा काटा। इस दौरान ग्रामीणों ने कई घंटे धरना भी दिया। इस दौरान विद्युत निगम के स्थानीय कर्मियों के साथ ग्रामीणों की झड़प भी हुई।
विज्ञापन

रंछाड़ गांव में दो दिन से विद्युत उपकेंद्र की मशीन में खराबी होने से गांव के आधे नलकूपों की आपूर्ति बंद है। इससे गुस्साए ग्रामीण एकत्र होकर विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर नारेबाजी कर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की आपूर्ति बंद कराकर तालाबंदी कर दी। एसएसओ जगपाल, लाइनमैन मनोज व विनोद के साथ भी ग्रामीणों की नोंकझोंक हो गई। इसके बाद ग्रामीण वहीं धरना देकर बैठ गए। कई घंटे बाद विद्युत निगम के जेई कुलविंद्र कुमार पटेल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने जेई को देरी से आने पर खरीखोटी सुनाई और उनका घेराव भी किया। जेई ने जल्द मशीन का फाल्ट ठीक कराकर आपूर्ति सुचारु कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। इसके बाद ग्रामीण लौट गए। इस दौरान रविंद्र हट्टी, लोकेंद्र, जयवीर, श्रीपाल, मनीष, हरबीर, सुधीर, ब्रजपाल, वीरेंद्र, चंदर, विकास, प्रेमपाल, बिल्लू, मनोज, बबलू, प्रमेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें