फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव के बयान वाले वीडियो पर रोष जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा रामदेव के बयान वाले वीडियो पर रोष जताया
विज्ञापन

बागपत। योग गुरु बाबा रामदेव की ओर से ब्राह्मण समाज के बारे में दिए गए कथित बयान वाले वीडियो को लेकर समाज के लोगों में रोष है। वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर इसके विरोध में प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम लिखित ज्ञापन कलक्ट्रेट में सौंपा गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के आवास पर कार्यकर्ता एवं ब्राह्मण समाज के लोगों की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि एक कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ गलत बयानबाजी की है। इससे समाज के लोगाें की भावनाएं आहत हुई हैं। पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें बाबा रामदेव के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, आशीष, बबलू कौशिक, कृष्ण दीक्षित, डॉ. देवेंद्र शर्मा, मदन शर्मा, धनेश, रविदत्त, किशोर शर्मा, सुनील कुमार, राधाकिशन शर्मा, राममेहर, मांगे, धर्मवीर, शंकर, सुधीर शर्मा, मनोज, अनिरूद्ध शर्मा, घनश्याम शर्मा, राकेश शर्मा, अनिल, ब्रिजेश शर्मा, रामकिशन, संजीव, अजय सोती, सुनील, लोकेश, विनोद भारद्वाज, कपिल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें