फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म हवाओं से जन-जीवन हुआ बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्म हवाओं ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
विज्ञापन


बड़ौत। सूरज की तपिश और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन में तेज धूप के साथ ही रात में भी गर्मी चैन छीन रही है। ऊपर से अंधाधुंध विद्युत कटौती से लोग बिलबिला उठे।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से लोग अजीज आ चुके हैं। दिन निकलते ही सूरज आग उगल रहा है। दोपहर तक गर्म हवाएं जीना मुश्किल कर रही हैं। शुक्रवार दोपहर भी गर्मी के चलते सड़कों पर बहुत कम लोग नजर आए। इसके अलावा गांधी रोड, नेहरू रोड, फूंसवाली मस्जिद, दिल्ली बस स्टैंड, बिनौली रोड पर दोपहर के समय लोगों की संख्या कम रही। गर्मी के चलते लोग बुखार और उल्टी की चपेट मेें भी आ रहे हैं। बाजार में ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है। युवतियां ही नहीं युवक भी अंगोछे में मुंह लपेट कर चल रहे हैं। उधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने और लू से बचने की अपील कर रहे हैं। उनका कहना है कि अधिक गर्मी से लोगों में उल्टी और दस्त की समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें