फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान में गोकशी, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के पांडव रोड पर स्थित कब्रिस्तान में गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े मिले। गोकशी की वारदात के विरोध में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को मिट्टी में दबा दिया। पुलिस का दावा है कि अवशेष कई माह पुराने हैं। हिंदू संगठनों ने पुलिस को खुलासे के लिए चार दिन का समय देकर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह के समय पांडव रोड पर स्थित कब्रिस्तान में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने से हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। विश्व हिंदू महासंघ, विश्व हिंदू परिषद एवं भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गोकशी की वारदात के विरोध में हंगामा किया। उन्होंने कहा पुलिस गोकशी की घटना नहीं रोक पा रही है। आरोप लगाया कि पुराना कस्बे में पुलिस के संरक्षण में पशु कटान किया जा रहा है। कुछ दिन पहले पुराना कस्बे में हिंदू संगठनों ने तीन मिनी कमेले पकड़वाए थे। इसके बाद भी गोकशी की घटना हो गई। गोकशी की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कहा यदि चार दिन में गोकशी की घटना का खुलासा नहीं किया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अवशेष कई माह पुराने हैं। खाल और हड्डियां मिली हैं। अवशेषों को मिट्टी में दबा दिया। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा। हंगामा करने वालों में विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष सुनील चौहान, अमित चौहान, श्याम चौहान, मनोज कुमार, बबल, जीवन, विहिप के सुनील मुखिया, विक्की चौधरी, सूरज, भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सुधारस चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन


एएसपी करेंगे पुराना कस्बा में पशु कटान की जांच
बागपत। रविवार को शहर के पुराना कस्बा में हिंदू संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने तीन मिनी कमेलों को पकड़ा । आरोपी कमेलों पर ताले लगाकर भाग निकले थे। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं एवं पुलिस ने कमेलों के ताले तोड़े । इस दौरान मिनी कमेलों से 70-80 पशुओं के अवशेष मिले । पुलिस ने ईनाम पुत्र खालिद, सलमान पुत्र ईनाम, कल्लू पुत्र गफ्फार, नईम पुत्र यामीन व 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने आरोपी ईनाम, सलमान व कल्लू को गिरफ्तार जेल भेजा। पुलिस फरार आरोपियों को अभी तक नहीं पकड़ पाई है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पूरे प्रकरण की जांच एएसपी रण विजय सिंह को सौंप दी। एएसपी ने बताया कि पशु कटान की जांच की जाएगी। किसी भी आरोपी को नहीं बख्शा जाएगा। इसमें कुछ हिंदू संगठनों के लोगों के भी नाम सामने आ रहे हैं।

पशु कटान की वायरल वीडियो की जांच शुरू
बागपत। पुराना कस्बा पुलिस चौकी के पास एक मकान में पशु कटान की वायरल हुई वीडियो की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पशु कटान कर रहे युवकों की पहचान कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें