फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज डौला गांव में जल साक्षरता शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लोगों को जल की अहमियत बताने के लिए डौला गांव से जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित जल पुरुष डॉ. राजेंद्र सिंह अपने गांव डौला से लोगों को जल की जरूरत और संग्रह की जानकारी देंगे। शुक्रवार को जल साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें प्रशासन के अधिकारी भी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन

जिले में भू-गर्भ जल तेजी से नीचे गिरता जा रहा है। हालत इतने भयावह हैं कि जनपद के सभी ब्लॉक डार्क जोन में है। जल संरक्षण करने के लिए डॉ. राजेंद्र सिंह बागपत के लोगों को पानी की अहमियत बताएंगे। शुक्रवार को उन्होंने गांव में जल साक्षरता शिविर का आयोजन किया है, जिसमें कई राज्य और जिले से लोग पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी भी शिरकत करेंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों में होती है सबसे अधिक जल की बर्बादी : सीडीओ
बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने कहा कि पानी की बर्बादी सबसे अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में होती है। इसका स्पष्ट उदाहरण गांव के ओवर फ्लो होने वाले तालाब हैं। शुक्रवार को जल साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी भी शिरकत करेंगे। सीएमओ, जिला वन अधिकारी, डीडीओ, एसडीएम, जल निगम, सिंचाई विभाग, सभी बीडीओ, डीआईओएस, बीएसए, डीपीआरओ, डीपीओ एवं सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी को कार्यक्रम में पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया है। डीपीआरओ को निर्देश दिए हैं कि शिविर में सभी ग्राम सचिव भाग लेंगे। वहां मिलने वाली जानकारियां को ग्राम स्तर पर अपनाकर पानी की बर्बादी को रोकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें