फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों को दो साल से नहीं मिली मजदूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दो वर्ष से मनरेगा के तहत मजदूरी नहीं मिलने पर सूजरा गांव के मजदूरों ने ब्लॉक कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने बीडीओ से हस्तक्षेप कर मजदूरी का भुगतान कराने की मांग की। बीडीओ ने कहा मजदूरों की शिकायत कर जांच कराकर संबंधित मजदूरों की मजदूरी का भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सूजरा गांव के मनरेगा मजदूर ब्लॉक दफ्तर में पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दो वर्ष से उन्हें मनरेगा के तहत कराई गई मजदूरी का भुगतान नहीं दिया गया है, जबकि प्रावधान साथ के साथ मजदूरी देने का है। यहां तक की रजिस्टर में उपस्थिति भी दर्ज नहीं की गई है। मजदूरी नहीं मिलने से उन्हें भारी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इसके लिए मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
आरोप लगाया कि गांव में मनरेगा के तहत भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इसकी जांच होने पर साफ हो जाएगा कि उन्हें मजदूरी क्यों नहीं दी गई। इस मौके पर सुमित जांगिड़, सुशील राजपूत, सहेंद्र, रामनाथ, शिवकुमार, वेदपाल, अजब सिंह, वीर सिंह, गजेंद्र, राकेश, रामकिशोर, रविंद्र, सोनू, नवाब सिंह, प्रवेश, सर्वेश, सोमपाल, लक्ष्मण, करण सिंह, सूबे सिंह, सुरेंद्र, धन्नु, हुक्म सिंह, जसवंत, कालूराम मौजूद रहे। दूसरी तरफ बीडीओ स्मृति अवस्थी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। मजदूरों को भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें