बड़ौत (बागपत)।
अखिल भारतीय नौजवान सभा, बड़ौत और पर्यावरण लोक मंच बागपत के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्र के कई गांवों के युवकों ने मलकपुर शुगर मिल से निकलने वाले जहरीले पानी पर रोक लगाने की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
छात्र नेता विक्रांत के नेतृत्व में युवक तहसील में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि मलकपुर शुगर मिल से केमिकल युक्त पानी लोयन, मलकपुर, जोनमाना, ढ़िकाना, खामपुर आदि गांवों से नाले में गुजरता है। इस नाले से जहरीली बदबू निकलती है। इस कारण कई गांवों का भूमिगत जल पीने लायक नहीं बचा है। क्षेत्रीय लोग आरओ का पानी पीने पर मजबूर हैं। इस पानी के सेवन से ग्रामीणों में कैंसर, एलर्जी, हड्डियों का दर्द आदि बीमारी पनप रही हैं। ये समस्याएं महामारी का रूप धारण न कर लें।
उन्होंने मलकपुर चीनी मिल से निकलने वाले गंदे पानी पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा मिल से निकलने वाला पानी बंद नहीं कराया तो जिला प्रशासन के खिलाफ भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने समस्याओं से युक्त ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। प्रदर्शन में विक्रांत, विनय कुमार, मनु तोमर, अश्वनी, सुभाष, प्रकाश, देवेंद्र, विपुल, राजबाला, विनोद, विरेश, राजीव, गौरव, बिल्लू, राजवीर, ओमप्रकाश, कपिल, रामप्रकाश आदि रहे।