फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यवीर योग एवं चरित्र निर्माण शिविर का हुआ भव्य समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत द्वारा चौ. केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में आठ दिन से चल रहे आर्यवीर योग एवं चरित्र निर्माण शिविर का बृहस्पतिवार को भव्य समापन हुआ।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष वेद पाल उपाध्याय ने की। मुख्य अतिथि डॉ. मनीष तोमर व विशिष्ट अतिथि हिमालयन कॉलेज के निदेशक आदेश राणा व आर्यसमाज बड़ौत के प्रशासक अमित खोखर रहे। कार्यक्रम में बालकों ने पी.टी, जूडो कराटे, योग आसन, लाठी व तलवार संचालन तथा पुल व पिरामिड बनाने का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य धर्मवीर व रवि शास्त्री ने किया। सभा मंत्री रिपुदमन सिंह ने बताया कि जिला सभा द्वारा लगातार दूसरे वर्ष आवासीय शिविर का आयोजन किया, इसमें 100 से अधिक बालकों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि डॉ. मनीष तोमर ने कहा कि इस प्रकार के शिविर बालकों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी सिद्ध होते हैं। सभा प्रधान रामपाल सिंह ने सभी अतिथियों व आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और सूचित किया कि 16 जून से बालिकाओं के लिए आवासीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वामी सुरेंद्रानंद, उप प्रधान राजपाल सिंह, विजय सिंह राठी, राजेंद्र आर्य, अशोक प्रबोध आर्य, आचार्य करण सिंह, डॉ. धीरज आर्य. करतार सिंह बली, यशपाल आर्य, कपिल आर्य व जनपद स्थित आर्य समाज के सैकड़ों सदस्य और शिविरार्थियों के अभिभावकों ने भाग लिया।
विज्ञापन


खट्टा प्रहलादपुर गांव में मेधावियों को सम्मानित किया
बागपत। खट्टा प्रहलादपुर गांव में संत गोपीचंद एजूकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें हाईस्कूल और इंटर के मेधावियों का सम्मानित किया। इस मौके पर चेयरमैन डॉ. रामकरण सिंह ने सभी मेधावियों का हौसला बढ़ाया। डॉ. राजेंद्र सिंह ने फोरेसिंक कोर्स नैनो टेक्नालॉजी, माइक्रो बायलॉजी सहित अन्य कोर्सों की जानकारी दी। रणबीर चौधरी, सुभाष नैन, सत्यवान चौहान ने सभी मेधावियों का उत्साहवर्धन कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रदीप प्रशांत, याचिका, खुशबू, सुधीर नैन, बिजेंद्र शर्मा, बंटी, मोहित शाह, शिवम, चिराग, प्रशांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें