फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीष्माकालीन सम्मेलन में उठाएंगे शिक्षकों की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। श्री यमुना इंटर कॉलेज में शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह ने शिक्षकों की बैठक में कहा कि 22 जून को शिक्षा संघ का प्रदेशीय ग्रीष्मकालीन सम्मेलन लखनऊ में होगा, इसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा होंगे। इस दौरान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को उठाया जाएगा, जिसमें नई पेंशन योजना, पुरानी पेंशन बहाली, वित्त विहीन शिक्षकों को पूर्णकालिक दर्जा, राजकीय शिक्षकों की भांति माध्यमिक विद्यालयों को भी नि:शुल्क चिकित्सा का लाभ, प्राइमरी के शिक्षकों का प्रतिमाह वेतन भुगतान में शोषण, मूल्यांकन कार्य, बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों का भुगतान सहित अन्य मांग रखी जाएगी। इस दौरान इंद्रपाल सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष पंकज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें