फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में नहाते हुए युवक डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। यमुना नदी में नहाते समय युवक डूब गया। निकट ही नहा रहे भाई ने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े। कई घंटे की मशक्कत के बाद युवक को यमुना से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद कूड़ी गांव में गम का माहौल है।
विज्ञापन

छपरौली के कूड़ी गांव निवासी इंतजार (18) पुत्र शौकीन अपने भाई रिजवान (15) के साथ हरियाणा के हथवाला गांव में फेरी लगाकर छपरौली लौट रहे थे। यमुना नदी पार करने के बाद दोनों छपरौली में किनारे पर नहाने लगे। नहाते हुए इंतजार गहरे कुंड में फंस गया। भाई को डूबते हुए देखकर रिजवान ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के किसानों और ग्रामीणों ने किसी तरह इंतजार को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जैसे ही कूड़ी गांव में हादसे की जानकारी मिली सैंकड़ों लोग मौके पर पहुंच गया। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि इंतजार की 18 जून को शादी होनी थी। इससे पहले भी यमुना नदी में डूबकर कई युवकों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें