फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराय में शूटर आरिफ मलिक को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। सराय राइफल क्लब में शूटर आरिफ मलिक को सम्मानित किया। शूटर आरिफ मलिक ने शहीद भगत सिंह ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में यूथ वर्ग में गोल्ड और रजत पदक जीता क्षेत्र और क्लब का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता मुजफ्फरनगर में 27 मई से 31 मई तक चली। आईएसएसएफ यूथ वर्ग में खेलते हुए आरिफ मलिक ने 600 में से 585 का स्कोर बनाया, जो चैंपियनशिप का सर्वाधिक स्कोर था। कोच मोहित पठान ने बताया कि शूटर आरिफ मलिक ने एयर पिस्टल में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता। एयर पिस्टल की आईएसएसएफ चैंपियन आफ चैंपियन में चैंपियन ट्रॉफी और रजत पदक अपने नाम किया। सराय राइफल क्लब में शूटर आरिफ मलिक को सम्मानित किया। इसमें शूटर मुकुल गुप्ता, परी, शगुन, शिवानी, हरिओम, मोईन, फरमान, सुऐब उपस्थित रहे।
विज्ञापन


छात्रा को किया सम्मानित
बागपत। भारतीय दूर संचार निगम में तैनात टेलीकॉम टेक्नीशियन निधिश शर्मा की पुत्री स्वाती ने हाईस्कूल में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप-10 की सूची में जगह बनाई। छात्रा को टेलीफोन एक्सचेंज में मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। उप मंडल अभियंता बागपत विकास कुमार, उप मंडल अभियंता ग्रुप राजेंद्र प्रसाद हून और उप मंडल अभियंता बड़ौत अंबुज ने छात्रा को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने छात्रा को मेहनत और लग्न से पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें