फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता व गुरूओं का करें सम्मान-आचार्य समरभानु

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। आर्य समाज पट्टी चौधरी चौधरान बड़ौत के आर्य धर्मशाला में यज्ञ का आयोजन किया, इसमें काफी संख्या में आर्यजनों ने आहुति डाली।
विज्ञापन

आचार्य समर भानु ने कहा कि हमें अपने पितरों, बड़ों का आदर करना चाहिए। जो भी हमें लाभ पहुंचाते हैं और हमारी रक्षा करते हैं। जैसे माता-पिता, आचार्य उन्हें हम पितर कहते है। पितृ यज्ञ का भी यह अभिप्राय है कि हमें पितरों की आज्ञा का पालन करना चाहिए। अथर्व वेद निर्देश देते हैं कि पितरों से ज्ञान प्राप्त करके हम मधुर वाणी वाले और भक्ति रस के विशाल हृदय वाले बने।
विज्ञापन

यज्ञ में सेना भर्ती में आयु नवयुवकों ने भी भाग लेकर माता-पिता तथा गुरुओं की सेवा करने का संकल्प लिया। यज्ञ के ब्रहा समर भानु आचार्य तथा यज्ञमान गौरव तोमर रहे। यज्ञ में आर्यजनों ने भाग लिया और आहुति दी। यज्ञ में हरवीर सिंह, विकास राठी, राजीव कुमार, अमित तोमर, यतेंद्र तोमर, राजवीर सिंह, संजीव कुमार, डॉ. हरपाल सिंह, डॉ. ओमवीर सिंह, विनोद भारद्वाज, जसवीर मलिक, ओमपाल राठी एवं सेना भर्ती में आए सैकड़ों नवयुवकों ने भाग लिया। चरण सिंह मलिक द्वारा सेना भर्ती में आए नवयुवकों को भजन द्वारा प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें