फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोक्ष कल्याणक के अवसर पर शांति विधान का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
अजित नाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी के तत्वावधान में मुनि वीर सागर महाराज के संसघ सानिध्य में विहर्ष सभागार में शांति नाथ भगवान के जन्म तप व मोक्ष कल्याणक के अवसर पर शांति विधान का आयोजन किया ।
विज्ञापन

विधान में काफी संख्या में जैन श्रद्धालुओं ने पीत वस्त्र धारण कर भक्ति भाव से शांति नाथ भगवान की प्रतिमा का गर्म प्रासुक जल से अभिषेक किया तथा शांति धारा अंशुल भैय्या के नेतृत्व में सभी ने शांति नाथ भगवान की पूजा की। भगवान का निर्वाण लाडू समर्पित किया । इसके बाद शांति विधान की पूजा की और मांडले पर 64 अर्घ्य समर्पित किए। इस अवसर पर संगीतकार आस्तिक जैन ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति की। सायंकाल पंच कल्याणक महोत्सव के पात्र राजा सोम अशोक जैन, ब्रह्म इंद्र गौरव जैन, सानत इंद्र विकास जैन व ध्वजारोहण कर्ता महेंद्र जैन द्वारा जिनेंद्र भगवान की महाआरती की। इसमें सुभाष जैन, मुकेश जैन, प्रदीप जैन, वरदान जैन, अशोक जैन, मुकेश बजाज, सुधीर जैन, जिनेंद्र जैन, सतीश जैन, महेंद्र जैन, जितेंद्र जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें