फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस दफ्तर पर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईओएस दफ्तर पर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन

बागपत। जिला विद्यालय निरीक्षक के दफ्तर में माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने विभिन्न समस्याओं को लेकर हंगामा किया। डीआईओएस से भी शिक्षकों की नोकझोंक हुई। जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शिक्षक डीआईओएस दफ्तर पहुंचे। यहां पर उन्होंने धरना प्रदर्शन किया। शिक्षक विरोधी कार्यशैली पर विरोध जताया गया। बताया कि संलग्न प्राइमरी और माध्यमिक शिक्षकों का वेतन अटका हुआ है। इसे लेकर वहां डीआईओएस से नोकझोंक हुई। नई पेंशन योजना के सरकारी अंशदान पर शिक्षकों ने हंगामा किया। वर्ष 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने पर उनकी पेंशन का मामला उठाया। मृतक आश्रितों की नियुक्तियों की अनदेखी, शिक्षकों को जीपीएफ भुगतान, दिगंबर जैन बड़ौत के प्रधानाचार्य वकीलचंद जैन की कटौती, मूल्यांकन और बोर्ड परीक्षा के भुगतान, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों की सेवा समाप्ति, लूंब-असारा के शिक्षकों का भुगतान सहित विभिन्न प्रकरणों को उठाया गया। शिक्षकों ने कार्रवाई न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने 15 जून तक सभी मांगों का सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जिलाध्यक्ष बल्लभ सिंह शर्मा, इंद्रपाल सिंह, पंकज शर्मा, सचिन चिकारा, विकास, मनमोहन, मनोज कुमार, राजेंद्र शर्मा, शैलेंद्र शर्मा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें