बड़ौत (बागपत)। लिलौन में हुई पांचवीं सद्भावना शूटिंग चैंपियनशिप में बड़ौत के गायत्री राइफल क्लब के शूटरों ने कई पदक जीते। क्लब में पहुंचने पर इन शूटरों का स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि 25 से 27 मई तक लिलोन में हुई प्रतियोगिता में राइफल क्लब के अनुज पंवार, रितिक शर्मा, जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर 12 में कैशव शर्मा, वैभव शर्मा, विशाल तोमर ने रजत पदक और यूथ टीम में रितिक कुमार, शनि तोमर, प्रणव शर्मा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इनके अलावा अंडर 12 व्यक्तिगत में वैभव तथा वरुण ने कांस्य पदक हासिल किया। क्लब में पहुंचने पर शूटरों का स्वागत किया। इस मौके पर कोच फारूख अली, कपिल शर्मा, मोहित, अंकित, सचिन, मोहित आदि रहे।