फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकरी की गौशाला में 284 गोवंशीय पशुओं को आश्रय

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में नवनिर्मित गोशाला में मंगलवार को 284 आवारा गोवंशीय पशुओं को आश्रय दिया गया। नगर पंचायत ने चारे एवं पीने के पानी का प्रबंध कराया।
विज्ञापन

टीकरी कस्बे में दो माह से सैंकड़ों आवारा गोवंशीय पुशओं को श्मशान घाट एवं सरकारी अस्पताल में बंद कर रखा था। नगर पंचायत उनके लिए चारे व पानी की व्यवस्था कर रही थी। कस्बे में गोशाला का निर्माण कराया गया। मंगलवार को चेयरमैन सोमपाल राठी ने नवनिर्मित गोशाला का शुभारंभ किया। नगर पंचायत के कर्मचारी एवं ग्रामीण आवारा गोवंशीय पशुओं को गोशाला लेकर आए। चेयरमैन ने बताया कि पशुओं के चारे व पीने के पानी की प्रबंध कराया गया है। नगर पंचायत के कर्मचारी पशुओं की देखरेख करेंगे। गोशाला में 284 आवारा गोवंशीय पशुओं का आश्रय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें