फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की 146 ग्राम पंचायतों में शुरू नहीं हुए विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के छह ब्लॉक के 146 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य शुरू नहीं कराए गए हैं। इससे कारण ग्रामीणों को परेशानी ही रही है। समीक्षा के दौरान जिले इतने गांवों में विकास कार्य शुरू नहीं मिला है। खेकड़ा ब्लॉक क्षेत्र के गांव विकास के मामले में सबसे पिछड़ा हुआ हैं।
विज्ञापन

जिले में 245 ग्राम पंचायत हैं। इनमें ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव द्वारा विभिन्न मदों से विकास कार्य कराए जाते है। जिले में 146 ग्राम पंचायत ऐसी हैं, जहां पर चालू वित्तीय वर्ष में आज तक विकास कार्य शुरू ही नहीं कराए गए हैं। जबकि यहां पर प्रस्ताव और अन्य सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी है। इन गांवों में रास्तों का निर्माण, नाली, खंड़जा सहित अन्य कार्य प्रस्तावित हैं। समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायतों में विकास कार्य शुरू होना ही नहीं पाया गया है।
सीडीओ पीसी जायसवाल ने विगत दिनों डीपीआरओ को कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद भी 146 गांवों में कोई कार्य शुरू नहीं किया। बाकी ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू तो हो कराया, लेकिन धीमी गति से कार्य कराया जा रहा है। डीपीआरओ आलोक शर्मा ने 146 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य शुरू न होने पर नाराजगी जाहिर की। संबंधित बीडीओ को कार्य शुरू कराने के लिए निर्देशित किया है। वहीं मनरेगा योजना में खेकड़ा ब्लॉक की किसी भी ग्राम पंचायत में अभी तक विकास कार्य शुरू न होने पर सीडीओ पीसी जायसवाल ने खेद व्यक्त किया। बीडीओ को निर्देशित किया कि योजना में कार्य को शुरू कराया जाए। सीडीओ ने निर्देश दिए कार्य शुरू कराने के बाद इसकी जानकारी कार्यालय को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें