फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजरौल स्टैंड पर बस न रोकने पर लोगों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। उप्र परिवहन निगम की अधिकांश रोडवेज बसें बिजरौल गांव के स्टैंड पर न रुकने से आक्रोशित यात्रियों ने नारेबाजी कर हंगामा किया। यात्रियों ने कहा यदि रोडवेज चालकों ने अपने रवैये में सुधार नहीं किया तो बड़ौत डिपो मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर चल रही उप्र परिवहन निगम की रोडवेज बस पिछले कई माह से बिजरौल गांव के बस स्टैंड पर नहीं रुक रही है, जिस कारण उन्हें थ्री व्हीलर में दोगुने पैसे देने पड़ रहे हैं। शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मंगलवार को काफी ग्रामीण व बस स्टैंड पर खड़े यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि पिछले कई माह से रोडवेज बस गांव के किसी भी बस स्टैंड पर नहीं रुक रही है, इस कारण उन्हें दोगुने पैसे देकर थ्री व्हीलर का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कई बार इस संबंध में एआरएम योगेंद्र्र पाल से भी शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सभी बड़ौत डिपो मुख्यालय पर धरना देंगे। एआरएम योगेेंद्र पाल ने कहा रोडवेज बसों के चालकों को इस संबंध में निर्देश दिए जा चुके हैं। इस मौके पर रविंद्र, सुक्का, राजवीर, अमित, दिनेश, आयूष, रमेश, सुनील, इरफान, रामवीर, सत्यपाल, जयवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें