फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में मरीजों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सीएचसी में अव्यवस्थाओं का बोल बाला काफी दिन से चल रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मूक दर्शक बने हैं। मंगलवार को सीएचसी में मरीज तड़पते रहे, लेकिन किसी ने मरीजों की सुध लेने की जरूरत नहीं समझी। आलम यह रहा कि तेज धूप होने के कारण एक महिला मरीज बेहोश होकर गिर गई। इससे सीएचसी में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएचसी में दवा लेने के लिए कई घंटे से कतार में खड़ी एक महिला बेहोश हो गई। महिला के बेहोश होने के बाद लाइन में खड़े मरीजों ने हंगामा कर दिया। लुहारी गांव का सुधीर तीन दिन से बुखार से पीड़ित है और उसके सिर में भी दर्द रहता है। वह सीएचसी पर दवाई लेने आया दवाई लेने के लिए कतार में खड़े रहने से उसे चक्कर आ गया तो उसे लोगों ने सीएचसी में खुले में ही लेटा दिया। वहीं बड़ौली की महिला पारूल भी बुखार की दवाई लेने आई थी, वह भी चक्कर खाकर गिर गई। उसे भी बैंच पर लिटा दिया। इस संबंध में जब सीएचसी अधीक्षक डा. विजय कुमार से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। सीएचसी पर मरीजों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें