दोघट (बागपत)। पलड़ा गांव में आवारा कुत्ते आए दिन ग्रामीणों पर हमला कर रहे हैं। शिकायत के बाद भी प्रशासन कुत्तों को नहीं पकड़वा रहा है। ग्रामीणों ने बैठक कर निर्णय लिया कि यदि एक सप्ताह में कुत्तों से निजात नहीं दिलाई जाती है तो धरना शुरू कर देंगे।
ग्राम प्रधान सईदा के आवास पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गांव में आवारा कुत्तों के डर से बच्चों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। अब तक दस से अधिक बच्चों व लोगों पर कुत्ते हमला कर चुके हैं। घायल लोगों को बिनौली सीएचसी के अलावा दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती कराया। चेतावनी दी की अगर एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं कराया तो ग्रामीण प्रशासन के खिलाफ धरना शुरू कर देंगे। यासीन, शौकीन, पिंटू, इरफान, कामिल, गुलबहार, सलाउदीन, राकिब, नईम, खैरूदीन, अनीस, रसीद आदि मौजूद रहे।
ाणा