बागपत। 23 मई को होने वाली मतगणना के लिए सोमवार को मतगणना अधिकारी, सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया। ईवीएम और वीवी पैट मशीनों से काउंटिंग किस प्रकार से की जानी है इसकी जानकारी दी। सीडीओ पीसी जायसवाल ने कर्मचारियों को जानकारी दी।
सोमवार को विकास भवन सभागार में लोकसभा चुनाव की मतगणना का प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि ईवीएम के लिए 228, पोस्टल बैलेट के लिए 40 व पोस्टर बैलेट पेपरों की स्कैनिंग के लिए 70 कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ईवीएम और वीवी पैट के बारे में किस प्रकार से गणना करनी इसकी जानकारी दी गई। पूर्व में दिए गए प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट पेपरों की स्कैनिंग के बाद गिनती की जाएगी। जिसके लिए सभी कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। उन्होंने बैलेट पेपरों की स्कैनिंग, गिनती के अलावा ईवीएम मशीनों से मतों की गणना कराने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पत्र दे दिए गए है जो समय से मतगणना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान डीडीओ हुबलाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।