फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में कबीरदास जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। माउंट लिटरा स्कूल में सोमवार को महान समाज सुधाकर कबीर दास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंध समिति के चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य विनय चौधरी और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने संयुक्त रूप से कबीर दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस दौरान प्रधानाचार्य विनय चौधरी ने छात्र-छात्राओं को कबीर दास के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बच्चों को कबीर दास के दोहों की व्याख्या कर सुनाया। मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने बताया कि कबीर दास रहस्यवादी और निर्गुण शाखा के कवि थे तथा अंधविश्वास, आडंबरों तथा धर्मों में चली कुरीतियों पर प्रहार किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर हिमांशु जैन ने मेधावियों को सम्मानित किया और कबीर दास के जीवन से सीख लेने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें