फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों ठगने वाले तीन युवकों ने अदालत में किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली यूनिवर्सिटी, रेलवे विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं स्काउट टीचर के पद नौकरी लगवाने के नाम पर तीनों युवकों से 12 लाख रुपये ठगने वाले तीन आरोपियों ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन

दोघट थाना क्षेत्र के बामनौली गांव निवासी नरेंद्र की बेटी की स्काउट टीचर के पद पर नौकरी लगवाने के लिए दो साल पहले पांच लाख रुपये लिए थे। इसी तरह छपरौली थाना क्षेत्र के सिनौली गांव निवासी रविंद्र से दिल्ली यूनिवर्सिटी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नौकरी लगवाने के लिए एक लाख रुपये एवं शामली जनपद के पंजीत गांव निवासी अनुज से रेलवे विभाग में ग्रुप डी में नौकरी लगवाने के लिए छह लाख रुपये दिए। तीनों को आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिए, जब वे नौकरी ज्वाइन करने पहुंचे तो उन्हें फर्जीवाड़े का पता चला। पीड़ितों के रिश्तेदार छपरौैली थाना क्षेत्र के हेवा गांव निवासी सतेंद्र ने एसपी बागपत को तीन आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की । नौ मई को एसपी के आदेश पर बड़ौत कोतवाली पुलिस ने बॉबी उर्फ रोहित पुत्र हरबंस, कपिल, संदीप पुत्र वीरेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी, लेकिन तीनों फरार थे। सोमवार को तीनों आरोपियों ने पुलिस को चकमा देकर सीजेएम न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट से तीनों को जेल भेज दिया। बड़ौत कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों ने सरेंडर कर दिया। तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें