फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा में यूपी बोर्ड के रिजल्ट से मनाई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। शनिवार को यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया। इसमें नगर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के परीक्षार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर स्थित विद्या निकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य स्वेता शर्मा ने बताया कि हाई स्कूल परीक्षा में उनके विद्यालय की छात्रा सानिया सैफी पुत्री नईम अख्तर ने 77.16 प्रतिशत अंक, अंशु नैन ने 75.16 प्रतिशत अंक जबकि इंटर परीक्षा में छात्रा किरण सैनी ने 80.4 प्रतिशत व पूजा पंवार ने 73.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार एवं विद्यालय का नाम रोशन किया।
कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य माधुरी यादव ने बताया कि उनके विद्यालय की हाई स्कूल की छात्रा रश्मि ने 81 प्रतिशत अंक व इंटरमीडिएट की छात्रा आरती ने 70 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर स्थित गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उमेश कुमार चौहान ने बताया कि उनके विद्यालय की कक्षा बारह की छात्रा कुमारी सिमरन पुत्री मोहन सिंह ने 71.2 प्रतिशत अंक, छात्र गौरव चड्ढा ने 67.8 प्रतिशत अंक, हाई स्कूल परीक्षा में छात्रा कुमारी शिवानी पुत्री सतीश ने 71.5 प्रतिशत, नीशु पुत्री नरेंद्र सिंह ने 70.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत जैन ने बताया कि उनके विद्यालय की छात्रा पल्लवी रानी पुत्री संजय कुमार ने हाई स्कूल परीक्षा मे 85.3 प्रतिशत, छात्र सुहैल ने 84.1 प्रतिशत, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में अरशद पुत्र शौकीन ने 77.4 प्रतिशत, छात्रा नर्गिंस पुत्री यूनुस ने 74.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। खेकड़ा पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राज कमल धामा ने बताया कि उनके विद्यालय की छात्रा मोक्षा प्रजापत पुत्री रमाकांत ने हाई स्कूल परीक्षा में 87 प्रतिशत अंक, इंटरमीडिएट परीक्षा में अनस सैफी पुत्र अहसान सैफी ने 72.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा।
खेकड़ा नगर स्थित अर्वाचीन इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि उनके विद्यालय की छात्रा गरिमा धामा पुत्री मोहन सिंह धामा ने हाई स्कूल परीक्षा में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें