फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरारे तेरे-तेरे मोटे-मोटे नैन...........

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। श्री सनातन शिव मंदिर ईमली वाला की प्रबंध समिति के तत्वावधान में दिगंबर जैन कॉलेज के ए मैदान पर शनिवार की रात्रि एक शाम सांवरिया के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें वृंदावन से आए बाबा रसिक पागल महाराज व बाबा चित्रविचित्र महाराज द्वारा प्रस्तुत कान्हा के भजनों पर श्रद्धालु पूरी तरह थिरकते रहे।
विज्ञापन

भजन संध्या से पूर्व सनातन शिव इमली वाले से भगवान श्रीजी की पालकी शोभायात्रा निकाली, जो मुख्य मार्गों से होते ही भजन संध्या स्थल पर पहुंची। पालकी शोभायात्रा में भगवान को लेकर रत्न व रश्मि चल रहे थे। भजन संध्या का उद्घाटन पालिका चेयरमैन अमित राणा ने किया। मुख्य अतिथि स्वदेश जैन, अर्चना जौहर, डॉ. शिव कुमार मिश्रा रहे। भगवान का श्रृंगार रविंद्र और निशा गर्ग ने किया। भगवान को छप्पन भोग माया देवी शर्मा ने लगाया। ज्योति प्रज्ज्वलित सतीश बंसल ने की। भगवान को माल्यार्पण डॉ. आशुतोष शर्मा ने किया। पालकी शोभा में चवर ढुलावन हिमांशु गुप्ता, अंकुर वर्मा, क्षेत्र भेंटकर्ता वीरेंद्र कुमार लवली, फल प्रसाद विनोद कुमार, समापन प्रसाद योगेश मोहन, पुष्पा सजा गिरी जैन, आरतीकर्ता श्री मोहन भारद्वाज रहे। भजन की प्रस्तुत में पागल बाबा ने कजरारे तेरे मोटे-मोटे नैन। अपनी पायल का घूंघर बना रहे भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद कुंज बिहारी दिव्य श्री हरिदास दुलारी के भजनों की प्रस्तुत की, इसके बाद चित्रविचित्र महाराज ने काली-कमली वाला मेरा यार है। मेरी विनीत यही है राधा रानी, चलो मन श्री वृंदावन धाम के भजनों की प्रस्तुत की। अंत मेें बांके बिहारी की आरती हुई। भजन संध्या को सफल बनाने में नीरज जैन, योगेश शर्मा, प्रमोद मित्तल, अभिषेक शर्मा, सुंदर जैन, पवन जैन, अरविंद जैन, हरिमोहन गुप्ता, अखिल गर्ग, शुभम जैन, मदन जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें