बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। जैन इंटर कॉलेज बागपत और डीएवी इंटर कॉलेज टटीरी का गृह परीक्षा का परीक्षाफल घोषित किया गया। मेधावियों को सम्मानित किया।
शनिवार को जैन इंटर कॉलेज कर परीक्षाफल घोषित किया गया है। प्रधानाचार्य दिनेशचंद शर्मा ने बताया कि कक्षा छह में कुनाल प्रथम, अरमान द्वितीय, पायल तृतीय रही। कक्षा सात में नेहा प्रथम, ज्योति द्वितीय, सुमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठ में स्वाति प्रथम, सागर द्वितीय और दीक्षांत तृतीय रहे। कक्षा नौ में तन्नु प्रथम, उमेश कुमार द्वितीय, साबिर तृतीय रहे। कक्षा 11 में जेबा प्रथम, स्वाति द्वितीय, खैरूनिशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक सुरेशचंद जैन और पवन कुमार जैन ने मेधावियों को सम्मानित किया।
अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बा स्थित डीएवी इंटर कॉलेज का भी परीक्षाफल घोषित हुआ। प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह तोमर ने बताया कि कक्षा छह में राहुल प्रथम, वंश द्वितीय, संजय तृतीय रहे। कक्षा सात में सुहैल प्रथम, सोहिर द्वितीय, निखिल कुमार तृतीय रहे। कक्षा आठ में विजय प्रथम, रवि द्वितीय, तैय्यब तृतीय रहा। कक्षा नौ में शिवम प्रथम, अनुज द्वितीय, राधव तृतीय रहा। कक्षा 11 में आशुतोष प्रथम, अक्षय द्वितीय, राहुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी छात्रों को सम्मानित किया गया। मूलचंद, त्रिलोक यादव, अजयवीर सिंह, पीटीआई संजय, विकास मानव, हरिओम शर्मा, अमित कुमार, राजमंगल, विक्रम सिंह, सुरेंद्र कुमार, कुशल चंद्र का सहयोग रहा।