फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल बन रही कृष्णा नदी, क्षेत्रवासियों ने जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्णा नदी के प्रदूषण पर चिंता जताई
विज्ञापन


बड़ौत। कृष्णा नदी के प्रदूषण की समस्या को लेकर सोमवार को रंछाड़ गांव में बैठक हुई। इसमेें प्रदूषण के हालात पर चिंता जताई। साथ ही प्रशासन से समस्या का शीघ्रता से निस्तारण कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता ऋषि ठेकेदार ने की। संचालन किसान नेता रविंद्र हटृटी ने किया। बैठक में बिनौली, रंछाड़, सिरसली, बामनौली, दाहा, बरनावा, माखर, बिजवाड़ा आदि मौजूद रहे। बैठक में किसान नेता रविंद्र हट्टी ने कहा कि क्षेत्र से गुजरी कृष्णा नदी लोगों के लिए काल बन गई है। नदी में शुगर मिल के अलावा अन्य फैक्ट्रियों का केमिकल युक्त पानी डाला जा रहा है। इस कारण आए दिन लोग बीमार पड़ रहा है। अब तक कई लोग कैंसर जैसी बीमारी से मर चुके है। अन्य बीमारियों से भी लोग पीड़ित हैं। नदी का पानी इतना गंदा हो चुका है कि पशु भी बीमार होने लगे है। फिलहाल पानी पशुओं के नहाने के लिए प्रयुक्त किया जा रहा है, मजबूरी में किसान नदी के पानी से फसलों की सिंचाई कर रहे हैं। फसलें भी जहरीली हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से कृष्णा नदी के पानी की जांच कर नियमित रूप से शुद्ध पानी छुड़वाने की मांग उठाई। बैठक में पप्पू, भगवाना, ऋषि ठेकेदार, सत्यवीर, कालू, कृपाल धामा, सचिन पंडित, ओमपाल, जयवीर, सुधीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें