दाहा (बागपत)। दोघट नगर पंचायत क्षेत्र में बेसहारा गोवंशीय पशुओं को आसरा मिलेगा। पंचायत की ओर से सोमवार को गोशाला निर्माण के लिए चेयरमैन बबीता सिंह ने भूमि पूजन कर शुभारंभ कराया। 82 लाख रुपये की लागत से गोशाला तैयार होगी, जिसमें 500 गोवंशों का आसरा मिलेगा।
दोघट नगर पंचायत क्षेत्र में भी सैकड़ों गोवंशों से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के कृषकों को अब इस समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। नगर पंचायत चेयरमैन बबीता सिंह ने कान्हा योजना से गोशाला निर्माण के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास किया है। इससे क्षेत्र के सैकड़ों गोवंशीय पशुओं का राहत मिलेगी। एक ओर जहां किसानों को इसका लाभ मिलेगा, दूसरी ओर गोवंशों को भी आसरा मिल जाएगा। चेयरमैन के पति लोकेंद्र ठेकेदार ने बताया कि निरंतर गोशाला बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। पंचायत की ओर से इसका प्रस्ताव भी तैयार कर शासन और प्रशासन को भेजा। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह से भी इस संबंध में मिले। गोशाला निर्माण के लिए स्वीकृति हो गई है। 82 लाख रुपये लागत से निर्माण होगा। इसमें 500 गोवंशीय पशुओं को बसेरा मिलेगा। शिलान्यास होने से किसानों के साथ-साथ धर्मप्रेमियों में भी हर्ष व्यक्त किया। इसमें राकेश जेन, विनोद गुप्ता, रामवीर, सुधीर, रणधीर, ब्रहम सिंह, हरेंद्र, नीरज, प्रेमपाल, वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार, दीपक सोलंकी मौजूद रहे।
टीकरी नगर पंचायत की ओर से भी कान्हा योजना से गोशाला का निर्माण चल रहा है। जल्द इसका शुभारंभ विभाग की ओर से कराया जाएगा। गोवंशों के आते ही यहां पर चारे की व्यवस्था हो जाएगी।