सोनीपत-बागपत मार्ग पर यमुना नदी के पुल के पास ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार फार्मेसिस्ट घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
बिनौली थाना क्षेत्र के जौहड़ी गांव निवासी राहुल तोमर (30) पुत्र धर्मपाल हरियाणा के कुंडली में एक प्राइवेट कंपनी में फार्मेसिस्ट पद पर तैनात था। शनिवार की रात वह बाइक पर कुंडली से घर लौट रहा था। जब वह सोनीपत-बागपत मार्ग पर यमुना पुल के पास हरियाणा की तरफ पहुंचा तो पीछे से ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। उसे लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित किया। अस्पताल से मीमो भेजकर कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि दुर्घटना हरियाणा के सोनीपत जनपद क्षेत्र में हुई है। युवक का बागपत में पोस्टमार्टम कराया।