दोघट (बागपत)। दाहा गांव के कुछ ग्रामीणों ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह का पुतला जला दिया। मेरठ के बसा टीकरी गांव में शहीद अजय कुमार की अंत्येष्टि में केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के जूते पहन कर बैठने पर नाराजगी जताई।
बृहस्पतिवार को दाहा गांव में बस स्टैंड पर कुछ ग्रामीण एकत्रित हुए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के खिलाफ नारेबाजी कर पुतले का दहन किया। ग्रामीणों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने बसा टीकरी गांव में शहीद अजय कुमार की अंत्येष्टि में जूते पहनकर बैठ गए, यह गलत है। इसमें अमित कुमार, प्रवीण कुमार, राज कुमार, रूमित, धर्मपाल, राम मेहर, सुनील कुमार, जयपाल, शुभम, देवेंद्र आर्य, अजेंद्र, अनिल, मंगल नाथ महाराज, अरुण, हितैष आदि रहे।