फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडी के आदेश पर टीजी-2 का किया स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

एक्सईएन प्रथम कार्यालय में आए उपभोक्ताओं से बदसलूकी की शिकायत को विद्युत निगम के एमडी ने गंभीरता से लेकर बदसलूकी करने वाले टीजी-2 का स्थानांतरण करने के आदेश दिए हैं। एमडी के आदेश पर सोमवार को टीजी-2 का स्थानांतरण किया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि विगत माह एक्सईएन प्रथम कार्यालय में कोताना गांव के कुछ उपभोक्ता विद्युत बिल से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान कार्यालय में तैनात टीजी-2 ने उनके साथ बदसलूकी की। इसको लेकर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। उपभोक्ताओं की शिकायत को लेकर समाजसेवी व स्वदेशी जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मनु तिवारी लखनऊ मेें जाकर ऊर्जा मंत्री प्रदेश सरकार श्रीकांत शर्मा से मिले और पूरे प्रकरण की जानकारी उन्हें दी। मामले को गंभीरता से लेकर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने एमडी आशुतोष निरंजन को कार्रवाई के आदेश दिए। इस पर एमडी ने तत्काल प्रभाव से टीजी-2 के खिलाफ स्थानांतरण की कार्रवाई के निर्देश एसई बागपत रामबीर को दिए। एमडी के आदेश पर सोमवार को एसई ने टीजी-2 का स्थानांतरण खेकड़ा के लिए किया है। इस संबंध में एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह ने कहा कि टीजी-2 ग्यासूदीन का स्थानांतरण एक्सईएन प्रथम से खेकड़ा में किया। उपभोक्ताओं ने एसई रामबीर सिंह की कार्रवाई की सराहना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें